स्थापना
Foundation
Foundation
स्थापना
नागरीप्रचारिणी सभा की स्थापना क्वींस कॉलेज, वाराणसी की नवीं कक्षा के तीन छात्रों—बाबू श्यामसुंदर दास, पंडित रामनारायण मिश्र और शिवकुमार सिंह ने इसी कॉलेज के छात्रावास के बरामदे में बैठकर की. बाद में इसकी स्थापना की तिथि इन्हीं महानुभावों ने 16 जुलाई 1893 निर्धारित की और आधुनिक हिंदी के जनक भारतेंदु हरिश्चंद्र के फुफेरे भाई बाबू राधाकृष्ण दास इसके पहले अध्यक्ष हुए. काशी के सप्तसागर मुहल्ले में घुड़साल में इसकी बैठकें होती थीं और बाद में इस संस्था का स्वतंत्र भवन बना. पहले ही बरस जो लोग इसके सदस्य बने, उनमें महामहोपाध्याय पंडित सुधाकर द्विवेदी, इब्राहिम जॉर्ज ग्रियर्सन, अंबिकादत्त व्यास, चौधरी प्रेमघन जैसे विद्वान थे.
The Nagari Pracharini Sabha was founded by three ninth-class students of Queen's College, Varanasi — Babu Shyamsundar Das, Pandit Ramnarayan Mishra and Shivkumar Singh — seated together on the veranda of the college hostel. These same founders later fixed 16 July 1893 as its foundation date, and Babu Radhakrishna Das, cousin of Bharatendu Harishchandra, the father of modern Hindi, became its first president. Its meetings were held in a stable in the Saptsagar quarter of Kashi, and in time the institution came to have its own building. Within the very first year such scholars as Mahamahopadhyaya Pandit Sudhakar Dwivedi, George Abraham Grierson, Ambikadatt Vyas and Chaudhary 'Premghan' had become its members.
स्थापना का उद्देश्य
The purpose
The purpose
स्थापना का उद्देश्य
जब इस संस्था की स्थापना की गई तो इसका उद्देश्य हिंदी और नागरी लिपि का राष्ट्रव्यापी प्रचार एवं प्रसार था, उस समय न्यायालयों में या अन्यत्र सरकारी कामों में हिंदी का प्रयोग नहीं हो सकता था और हिंदी की शिक्षा की व्यवस्था वैकल्पिक रूप से मध्यविद्यालय की पाठशालाओं तक ही सीमित थी. हिंदी में आकर ग्रंथों का पूर्ण रूप से अभाव था. प्रेमसागर, बिहारी सतसई, तुलसीकृत रामायण और मलिक मुहम्मद जायसी के पद्मावत जैसे ग्रंथ ही आकर-ग्रंथ माने जाते थे, जो जहाँ-तहाँ मध्यविद्यालय में वैकल्पिक रूप से पढ़ाए जाते थे. भारतेंदु और उनकी मित्रमंडली का साहित्य केवल साहित्यकारों के अध्ययन और चिंतन तक सीमित था. नागरीप्रचारिणी सभा ने अपनी स्थापना के 7वें वर्ष अर्थात सन् 1900 तक कई महत्वपूर्ण कार्य पूरे किये.
The institution was founded to spread Hindi and the Nagari script across the nation. At the time, Hindi could not be used in the courts or anywhere in government business, and Hindi education was offered only as an option in the middle schools. Hindi lacked source works altogether. Books such as the Premsagar, the Bihari Satsai, Tulsidas's Ramayana and Malik Muhammad Jayasi's Padmavat were the only ones held to be source works, and these were taught here and there in the middle schools as optional texts. The literature of Bharatendu and his circle remained confined to the study and reflection of literary men alone. By 1900, the seventh year of its founding, the Nagari Pracharini Sabha had completed several important undertakings.
हिंदी का पहला सत्याग्रह
The first satyagraha for Hindi
The first satyagraha for Hindi
हिंदी का पहला सत्याग्रह
सरकार से हिंदी प्रदेशों के 60,000 विशिष्ट नागरिकों ने देवनागरी लिपि में हिंदी के प्रयोग की अनुमति सरकार तथा न्यायालयों में पंडित मदनमोहन मालवीय और बाबू श्यामसुंदर दास के नेतृत्व में माँगी जिनमें हिंदी प्रदेश के राजा-महाराजाओं और विद्वानों का सहयोग था. यह आन्दोलन खूब चला. सरकार को नागरी लिपि की वैज्ञानिकता के संबंध में प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया जो देवनागरी लिपि को संसार की सबसे अधिक वैज्ञानिक लिपि सिद्ध करने वाला पहला विस्तृत प्रामाणिक और सर्वमान्य दस्तावेज़ है. इस आंदोलन में सभा के अनेक कार्यकर्ता गिरफ्तार किये गये और यह माना जाता है कि यह हिंदी के लिए पहला सत्याग्रह था. सभा इस अनुष्ठान में सफल रही.
Under the leadership of Pandit Madan Mohan Malaviya and Babu Shyamsundar Das, 60,000 distinguished citizens of the Hindi provinces petitioned for permission to use Hindi in the Devanagari script in government and in the courts, with the support of the rajas, maharajas and scholars of the Hindi region. The movement gathered great strength. A memorandum on the scientific character of the Nagari script was laid before the government; it is the first detailed, authoritative and universally accepted document to establish Devanagari as the most scientific script in the world. Many of the Sabha's workers were arrested in the course of this movement, and it is held to have been the first satyagraha for Hindi. The Sabha succeeded in this endeavour.
हिंदी हस्तलेखों की खोज
The search for Hindi manuscripts
The search for Hindi manuscripts
हिंदी हस्तलेखों की खोज
बंगाल की एशियाटिक सोसाइटी को अंग्रेज़ सरकार ने यह अधिकार दिया था कि संस्कृत के हस्तलिखित ग्रंथों की वह देश में खोज करें और उसकी विवरणात्मक सूची बनायें. सभा ने सरकार से यह अनुरोध किया कि इस खोज में जो हिंदी की पुस्तकें मिलें उनकी सूची मात्र एशियाटिक सोसाइटी प्रकाशित करे. इस सोसाइटी ने यह कार्य बेमन से साल-दो-साल किया. फिर हिंदी के लिए यह कार्य सभा को इस शर्त पर सौंपा गया कि इसका विवरण सभा प्रकाशित कर सकती है किन्तु वह अंग्रेज़ी में होगा तथा सरकार की ओर से छपेगा. सभा ने इसे स्वीकार कर लिया और हिंदी हस्तलेखों की खोज के इस काम का शुभारंभ किया. गाँव-गाँव, नगर-नगर उसके कार्यकर्ताओं ने मिले हस्तलेखों का विवरण त्रैवार्षिक रूप में प्रकाशित करना आरंभ किया जिनमें लाखों हस्तलेखों का विवरण 'सभा' प्रकाशित कर चुकी है. ये खोजें बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि में की गईं. ये खोजें और विवरण हिंदी की अनन्य संपत्तियाँ हैं, जिनके बिना अनुसंधान का काम असंभव है. इसी प्रसंग में संस्था ने हिंदी हस्तलेखों का इतना विशाल संग्रह सभा के पुस्तकालय में कर लिया जितना एक स्थान पर संसार में कहीं नहीं है; जिसमें 25,000 हस्तलेख संस्कृत के भी हैं, जिसके अध्ययन-अध्यापन के लिए विश्वभर से शोधछात्र और विद्वान सभा में आते हैं.
The British government had granted the Asiatic Society of Bengal the right to search out Sanskrit manuscripts in the country and to prepare a descriptive catalogue of them. The Sabha asked the government that the Asiatic Society at least publish a list of the Hindi books found in the course of this search. The Society did this work half-heartedly for a year or two. The work for Hindi was then entrusted to the Sabha, on the condition that the Sabha might publish the descriptions, but that they would be in English and printed by the government. The Sabha accepted, and began the search for Hindi manuscripts. Its workers, going from village to village and town to town, began to publish descriptions of the manuscripts they found in triennial reports; the Sabha has so far published descriptions of lakhs of manuscripts. These searches were carried out in Bihar, Uttar Pradesh, Punjab, Rajasthan, Madhya Pradesh and elsewhere. These searches and descriptions are the peerless property of Hindi, and without them research would be impossible. In the same course the institution gathered into the Sabha's library a collection of Hindi manuscripts larger than exists anywhere else in the world in a single place, including 25,000 Sanskrit manuscripts, to study which research scholars and savants come to the Sabha from across the world.
एशियाटिक सोसाइटी ने भारतीय भाषाओं में सबसे विशाल काव्यग्रंथ चंदबरदाई की कृति पृथ्वीराज रासो का प्रकाशन आरंभ किया, जो किसी पुराण से भी बड़ा काव्यग्रंथ है, पर विवाद के कारण इसके कुछ खंडों का प्रकाशन कर एशियाटिक सोसाइटी मौन हो गई. इस काम को सभा ने अपने ऊपर उठाया और सन 1904 के शुरुआत कर कुछ ही वर्षों में इस 3000 पृष्ठों के ग्रंथ को प्रकाशित किया.
The Asiatic Society began the publication of Chand Bardai's Prithviraj Raso, the largest poetic work in the Indian languages — a poem greater in extent than any purana — but, owing to controversy, fell silent after publishing a few of its volumes. The Sabha took this work upon itself, beginning in 1904, and within a few years brought out the three-thousand-page work.
स्वतंत्रता से पूर्व
Before Independence
Before Independence
स्वतंत्रता से पूर्व
20वीं सदी के आरंभ के बाद सभा की मान्यता और उसके कृतित्व को सारे राष्ट्र में सम्मानित किया जाने लगा और भारत की महान विभूतियों का सहयोग और सान्निध्य इसे प्राप्त होने लगा. इनमें सभी वर्गों के लोग थे. स्वतंत्रता से पूर्व के उसके कुछ महत्वपूर्ण कार्य इस प्रकार हैं :
After the turn of the twentieth century the Sabha's standing and achievement came to be honoured throughout the nation, and it drew the cooperation and company of India's great figures, from every walk of life. Some of its important works before Independence are these:
-
1905
NPS / V.1काशी भाषा सम्मेलनThe Kashi language conference
सन् 1905 में, काशी में कांग्रेस अधिवेशन के अवसर पर एक भाषा सम्मेलन हुआ, जिसकी अध्यक्षता सर रमेशचन्द्र दत्त ने की और उसमें नागरीप्रचारिणी सभा के प्रांगण में लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ने यह घोषणा की कि हिंदी ही भारत की भाषा हो सकती है और देवनागरी लिपि वैकल्पिक रूप से भारत की सभी भाषाओं के लिए प्रयुक्त की जानी चाहिए और यह कार्य सभा को करना चाहिए. तब से सभा निरन्तर प्रगति के नये आयाम इस दिशा में ढूँढती और करती रही.
In 1905, on the occasion of the Congress session in Kashi, a language conference was held under the presidency of Sir Romesh Chandra Dutt. There, in the courtyard of the Nagari Pracharini Sabha, Lokmanya Bal Gangadhar Tilak declared that Hindi alone could be the language of India, that the Devanagari script should be used as an alternative script for all the languages of India, and that the Sabha should take up this work. Since then the Sabha has continually sought and opened new dimensions of progress in this direction.
-
1908
NPS / V.2संरक्षक और सहयोगीPatrons and supporters
सर आशुतोष मुखर्जी सभा के न्यासी मण्डल के अध्यक्ष बने और बाद में लाला लाजपतराय इस पद पर आये. सर तेजबहादुर सप्रू ने उस युग में सभा की आर्थिक एवं नैतिक सहायता की जो तब कई सहस्त्र रुपयों की थी. पंडित गोविन्दवल्लभ पंत सन् 1908 से प्रतिमाह 1.50 रुपये से सभा की सहायता करने लगे और उन्होंने अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन की शुरुआत अपनी संस्था प्रेम सभा को नागरीप्रचारिणी सभा से संबद्ध करके की. उस समय के राजा-महाराजाओं में काशी नरेश, उदयपुर, ग्वालियर, खेतड़ी, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, बूँदी, रीवाँनरेश आदि ने जहाँ इसे सहायता पहुँचाई, वहीं कर्मवीर मोहनदास करमचंद गाँधी ने भी इसकी कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में सहायता की और सन् 1934 में यंग इंडिया में उन्होंने सभा की सहायता के लिए अपने हस्ताक्षर से अपील की. पंडित मोतीलाल नेहरू ने भी सभा की धन से सहायता की. सी. वाई. चिन्तामणि ने विधान परिषद् में सभा के भाषा के संबंध में विचारों का बराबर समर्थन किया तथा सर सुंदरलाल आदि ने इसकी भरपूर सहायता की.
Sir Asutosh Mookerjee became chairman of the Sabha's board of trustees, and Lala Lajpat Rai later held that office. Sir Tej Bahadur Sapru gave the Sabha financial and moral support amounting, in that era, to several thousand rupees. From 1908 Pandit Govind Ballabh Pant began to support the Sabha with one rupee and fifty paise a month, and he began his social and political life by affiliating his own institution, the Prem Sabha, to the Nagari Pracharini Sabha. Among the rulers of the time, the Kashi Naresh and the rulers of Udaipur, Gwalior, Khetri, Jodhpur, Bikaner, Kota, Bundi and Rewa extended it assistance, while Mohandas Karamchand Gandhi helped as a member of its executive committee, and in 1934 issued an appeal over his own signature in Young India for the Sabha's support. Pandit Motilal Nehru also supported the Sabha with funds. C. Y. Chintamani consistently supported the Sabha's views on language in the Legislative Council, and Sir Sundar Lal and others gave it their full assistance.
-
1897
NPS / V.3नागरीप्रचारिणी पत्रिकाNagari Pracharini Patrika
हिंदी की सबसे प्राचीन शोध पत्रिका नागरीप्रचारिणी पत्रिका है जिसका सारे संसार के खोज जगत में अद्भुत मान है. यह सन् 1897 से निकल रही है. यह स्मरणीय है कि इस पत्रिका के सम्पादक मण्डल में बाबू श्यामसुन्दरदास, गौरीशंकर हीराचन्द ओझा, आचार्य रामचन्द्र शुक्ल, चन्द्रधर शर्मा 'गुलेरी', विद्यालंकार, डॉक्टर संपूर्णानंद, आचार्य नरेंद्रदेव, हजारीप्रसाद द्विवेदी जैसे महान विद्वान् रहे हैं.
The oldest research journal in Hindi is the Nagari Pracharini Patrika, held in remarkable esteem throughout the world of scholarship. It has appeared since 1897. Its editorial board has included such great scholars as Babu Shyamsundar Das, Gaurishankar Hirachand Ojha, Acharya Ramchandra Shukla, Chandradhar Sharma 'Guleri', Vidyalankar, Dr Sampurnanand, Acharya Narendra Dev and Hazariprasad Dwivedi.
-
NPS / V.4सरस्वतीSaraswati
सरस्वती हिंदी की आदि नियामक पत्रिका है जिसका शुभारम्भ नागरीप्रचारिणी सभा ने किया और 3 वर्षों तक उसका सम्पादन वह करती रही और बाद में आचार्य पंडित महावीरप्रसाद द्विवेदी को इसका सम्पादन-भार सौंपा.
Saraswati is the first regulative journal of Hindi. The Nagari Pracharini Sabha launched it and edited it for three years, then entrusted its editorship to Acharya Pandit Mahavirprasad Dwivedi.
-
NPS / V.5आर्यभाषा पुस्तकालयThe Aryabhasha Library
सभा ने हिंदी में आर्यभाषा पुस्तकालय की स्थापना की जिसमें हज़ारों पत्र-पत्रिकाओं की फाइलें, लगभग 50,000 हस्तलेख और हिंदी के अनुपलब्ध ग्रंथों का विशाल संग्रह है जिसे और भी सुसंपन्न बनाया है डॉ श्यामसुंदर दास, पंडित रामनारायण मिश्र, अज्ञेयजी के पूज्य पिता हीरानन्द शास्त्री, मायाशंकर याज्ञिक, डॉक्टर संपूर्णानंद, नंददुलारे वाजपेयी, पांडेय बेचन शर्मा 'उग्र', कृष्णदेवप्रसाद गौड़ 'बेढब बनारसी', आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी आदि के अवदान ने इन्होंने अपना सारा पुस्तकालय इसे समर्पित किया. संसार-भर के शोधार्थी इसका लाभ उठाते रहे हैं.
The Sabha established the Aryabhasha Library, which holds the files of thousands of newspapers and journals, some 50,000 manuscripts and a vast collection of Hindi works otherwise unobtainable. It was enriched further by Dr Shyamsundar Das, Pandit Ramnarayan Mishra, Hiranand Shastri — the revered father of Agyeya — Mayashankar Yajnik, Dr Sampurnanand, Nanddulare Vajpeyi, Pandey Bechan Sharma 'Ugra', Krishnadevprasad Gaur 'Bedhab Banarasi', Acharya Mahavirprasad Dwivedi and others, who dedicated their entire libraries to it. Researchers from across the world have continued to benefit from it.
-
1904
NPS / V.6हिंदी शब्दसागरThe Hindi Shabdasagar
'सभा' ने 20वीं शती के प्रारंभ में यह प्रयत्न किया कि हिंदी का एक शब्दकोश अधुनातन वैज्ञानिक शैली पर तैयार किया जाए. सन् 1904 में यह कार्य आरंभ हुआ और 25 वर्षों के अथक प्रयत्न से इसे पूरा किया गया जिसके संपादक थे बाबू श्यामसुंदर दास ‘बी.ए’ और सहायक संपादक मंडल में थे हिंदी जगत के शीर्षस्थ विद्वान् श्री बालकृष्ण भट्ट, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, श्री अमीर सिंह, श्री जगन्मोहन वर्मा, लाला भगवानदीन एवं श्री रामचंद्र वर्मा. यह कोश उस युग में भी आज की ही भाँति आधुनिक भारतीय भाषाओं का सबसे अधिक विस्तृत और प्रमाणिक माना जाता था.
At the beginning of the twentieth century the Sabha set out to prepare a dictionary of Hindi on the most modern scientific lines. The work began in 1904 and was completed through twenty-five years of unremitting labour. Its editor was Babu Shyamsundar Das, B.A., and the board of assistant editors comprised the foremost scholars of the Hindi world: Shri Balkrishna Bhatt, Acharya Ramchandra Shukla, Shri Amir Singh, Shri Jaganmohan Varma, Lala Bhagwandin and Shri Ramchandra Varma. Then as now, this lexicon was held to be the most extensive and authoritative among the modern Indian languages.
-
NPS / V.7वैज्ञानिक शब्दावलीScientific terminology
विज्ञान और विविध विषयों पर नागरीप्रचारिणी सभा ने भारत-भर के विद्वानों के सहयोग से वैज्ञानिक शब्दावली की रचना की तथा विज्ञान के विषयों पर गंभीर किताबों का लेखन आरंभ कराया.
With the cooperation of scholars from across India, the Nagari Pracharini Sabha framed a scientific terminology for science and other subjects, and set in motion the writing of serious books on scientific subjects.
-
1910
NPS / V.8हिंदी साहित्य सम्मेलनThe Hindi Sahitya Sammelan
नागरीप्रचारिणी सभा ने सन् 1910 में अपने प्रांगण में अखिल भारतीय हिंदी साहित्य सम्मेलन की स्थापना की और इस हिंदी साहित्य सम्मेलन से ही दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा और राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा, उद्भूत हुई. हिंदी साहित्य और भाषा की लगभग 60 संस्थाएँ इससे संबद्ध हैं.
In 1910 the Nagari Pracharini Sabha established the Akhil Bharatiya Hindi Sahitya Sammelan in its own courtyard, and from this Sammelan arose the Dakshin Bharat Hindi Prachar Sabha and the Rashtrabhasha Prachar Samiti, Wardha. Some sixty institutions of Hindi language and literature are affiliated to it.
-
NPS / V.9व्याकरण और इतिहासA grammar and a history
नागरीप्रचारिणी सभा की सदस्यता प्रारम्भ से ही संसारव्यापी है और इसकी कार्यकारिणी में विदेशों के तीन विद्वान सदा से रहते आये हैं. जिस समय सभा की स्थापना हुई उस समय न तो हिंदी का कोई प्रामाणिक व्याकरण था और न इतिहास. सभा ने सारे हिंदी जगत के मूर्धन्य विद्वानों—यथा बाबू श्यामसुंदर दास, आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी, चंद्रधर शर्मा ‘गुलेरी’, लज्जाशंकर झा आदि के सहयोग से कामताप्रसाद गुरु से व्याकरण तैयार कराया जो हिंदी का सर्वमान्य व्याकरण है. इसी प्रकार शब्दसागर की भूमिका के रूप में आचार्य रामचंद्र शुक्ल से हिंदी साहित्य का इतिहास प्रस्तुत कराया जो विश्व में आज तक अनन्य समादृत है.
The Sabha's membership has been worldwide from the start, and three scholars from abroad have always sat on its executive committee. When the Sabha was founded, Hindi had neither an authoritative grammar nor a history. With the cooperation of the foremost scholars of the Hindi world — Babu Shyamsundar Das, Acharya Mahavirprasad Dwivedi, Chandradhar Sharma 'Guleri', Lajjashankar Jha and others — the Sabha had Kamta Prasad Guru prepare a grammar, which is the universally accepted grammar of Hindi. In the same way it had Acharya Ramchandra Shukla write a history of Hindi literature as the introduction to the Shabdasagar, a work held in singular esteem throughout the world to this day.
-
NPS / V.10निष्काम संकेत लिपिNishkam shorthand
गाँधीजी के अनुरोध पर हिंदी में निष्काम संकेत लिपि प्रणाली का सभा ने आविष्कार कराया जिसके आदि विद्यार्थी लाल बहादुर शास्त्री, टी. एन. सिंह तथा अलगू राम शास्त्री थे और जिन्होंने इसके माध्यम से कटक कांग्रेस की रिपोर्टिंग की तथा संकेत लिपि विद्यालय की स्थापना की.
At Gandhiji's request the Sabha had the Nishkam system of shorthand devised for Hindi. Its first students were Lal Bahadur Shastri, T. N. Singh and Algu Ram Shastri, who used it to report the Cuttack Congress and went on to establish a school of shorthand.
-
1934
NPS / V.11भारत कला भवन और हिंदी का रूपBharat Kala Bhavan, and the form of Hindi
भारत कला भवन, जो उत्तर भारत का अत्यंत महत्वपूर्ण कला-संग्रहालय है, वह नागरीप्रचारिणी सभा का है और उसने उसे काशी हिंदू विश्वविद्यालय को संरक्षण, संवर्द्धन और विकास के लिए स्थानांतरित किया. हिंदी ने विविध वैज्ञानिक विषयों पर व्याख्यानमाला का आयोजन सभा ने किया. सभा के द्वारा ही हिंदी के साहित्यकारों और विद्वानों को लेखन के लिए पद और पुरस्कारों की व्यवस्था प्रारंभ की गई. सभा ने वर्तमान हिंदी रूप को निर्धारित किया और हिंदी को बोधगम्य बनाने के लिए मूलतः संस्कृत से और अन्य भारतीय भाषाओं से शब्द ग्रहण करने की नीति का निर्धारण किया जो भारतीय संविधान में भी ग्राह्य हुआ. नागरीप्रचारिणी सभा में एक सम्मेलन में इस रूप का निर्धारण सन् 1934 ईस्वी में किया गया था.
The Bharat Kala Bhavan, the most important art museum of North India, belongs to the Nagari Pracharini Sabha, which transferred it to the Banaras Hindu University for its preservation, enrichment and development. The Sabha organised lecture series in Hindi on various scientific subjects, and it was the Sabha that first instituted honours and prizes for the writing of Hindi writers and scholars. The Sabha determined the present form of Hindi and laid down the policy of drawing words principally from Sanskrit and the other Indian languages to make Hindi widely intelligible — a policy the Constitution of India also adopted. This form was settled at a conference of the Nagari Pracharini Sabha in 1934.
-
NPS / V.12ग्रंथावलियाँ और संघर्षCollected works, and the struggles for Hindi
नागरीप्रचारिणी सभा ने हिंदी के प्राचीन साहित्यकारों की ग्रंथावलियों का प्रकाशन किया और वे ग्रंथावलियाँ आज तक हिंदी की निधि हैं. इनकी संख्या लगभग 100 है. हिंदी के लिए सभी संघर्षों का नेतृत्व सभा ने किया और इसने ही हिंदी-हिन्दुस्तानी, आकाशवाणी की हिंदी विरोध नीति और राष्ट्रभाषा हिंदी को लेकर व्यापक संघर्ष किया.
The Nagari Pracharini Sabha published the collected works of the older writers of Hindi, volumes that remain a treasury of the language to this day; they number about a hundred. The Sabha led every struggle for Hindi, campaigning widely on the Hindi–Hindustani question, against All India Radio's anti-Hindi policy, and for Hindi as the national language.
स्वतंत्रता के बाद
After Independence
After Independence
स्वतंत्रता के बाद
स्वतंत्रता के उपरान्त इस संस्था ने अपनी गौरवशाली परंपरा को और बढ़ाया. इसके अध्यक्ष इस युग में आचार्य नरेंद्रदेव, पंडित गोविन्दवल्लभ पन्त, डॉक्टर संपूर्णानंद, डॉक्टर अमरनाथ झा, पंडित कमलापति त्रिपाठी, डॉक्टर वेणीशंकर झा, जैसे विद्वान और शिक्षाविद् हुए. साथ ही, संस्था के आजन्म संरक्षक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, पंडित जवाहर लाल नेहरु, लालबहादुर शास्त्री थे.
After Independence the institution carried its proud tradition further. Its presidents in this era were scholars and educationists such as Acharya Narendra Dev, Pandit Govind Ballabh Pant, Dr Sampurnanand, Dr Amarnath Jha, Pandit Kamlapati Tripathi and Dr Venishankar Jha, and its lifelong patrons were Dr Rajendra Prasad, Pandit Jawaharlal Nehru and Lal Bahadur Shastri.
सभा ने हिंदी विश्वकोश का 12 भागों में प्रकाशन किया जिसमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति के कई हजार विद्वानों ने अपने निबंध प्रस्तुत किये. उनमें कुछ है डॉक्टर सी. वी. रमण, गोपीनाथ कविराज, राजगोपालाचारी, आचार्य नरेंद्रदेव, दौलतराम कोठारी, प्रोफ़ेसर वारान्निकोव, डॉक्टर संपूर्णानंद आदि. नागरीप्रचारिणी सभा ने शब्दसागर के नवीन संस्करण का प्रकाशन कराया जिसमें सन् 1965 तक व्यवहृत शब्द आ गए हैं. यह 11 भागों में प्रकाशित हुआ जो हिंदी का सर्वाधिक प्रमाणिक कोश संसार भर में माना जाता है.
The Sabha published the Hindi Vishwakosh in twelve volumes, to which several thousand scholars of national and international renown contributed essays, among them Dr C. V. Raman, Gopinath Kaviraj, Rajagopalachari, Acharya Narendra Dev, Daulatram Kothari, Professor Barannikov and Dr Sampurnanand. The Sabha also published a new edition of the Shabdasagar, taking in words in use up to 1965. Issued in eleven volumes, it is regarded throughout the world as the most authoritative dictionary of Hindi.
नागरीप्रचारिणी सभा ने हिंदी साहित्य का इतिहास 16 भागों में प्रकाशित किया जिसे सैंकड़ों राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों ने प्रस्तुत किया. संसार में किसी भी भाषा का इतिहास इतने विस्तृत रूप से प्रस्तुत नहीं किया गया. नागरीप्रचारिणी सभा में स्वतंत्र भारत में बैठकर जिन विद्वानों ने इन सब कार्यों में योगदान दिया और उसकी सेवा में रहे हैं. उनमें से कुछ हैं—डॉक्टर रामप्रसाद त्रिपाठी, डॉक्टर धीरेंद्र वर्मा, डॉक्टर फूलदेवसहाय वर्मा, डॉक्टर गोरखप्रसाद, डॉक्टर भगवतशरण उपाध्याय, आचार्य किशोरीदास वाजपेयी आदि.
The Nagari Pracharini Sabha published a history of Hindi literature in sixteen volumes, prepared by hundreds of scholars of national standing. No language in the world has had its history set out at such length. Among the scholars who, seated in the Sabha in independent India, contributed to this work and served the institution were Dr Ramprasad Tripathi, Dr Dhirendra Varma, Dr Phuldevsahay Varma, Dr Gorakhprasad, Dr Bhagwatsharan Upadhyay and Acharya Kishoridas Vajpeyi.
इस संस्था ने अपने मूल से हुमायूँनामा, अकबरनामा, जहाँगीरनामा, मुग़ल दरबार, जंगनामा, हेन्संग, सलमान सौदाग, फरहान का यात्रा विवरण, प्राचीन मुद्राशास्त्र जैसे ग्रंथों का अनुवाद प्रस्तुत किया. आचार्य किशोरीदास वाजपेयी द्वारा रचित अभिनव व्याकरण सभा के तत्वावधान में रचा गया और हिंदी शब्दानुशासन नाम से प्रकाशित हुआ.
From the originals, the institution presented translations of works such as the Humayunnama, the Akbarnama, the Jahangirnama, the Mughal Darbar, the Jangnama, the travel accounts of Hiuen Tsang, Sulaiman the Merchant and Fa-Hien, and a work on ancient numismatics. Acharya Kishoridas Vajpeyi's new grammar was written under the Sabha's aegis and published as Hindi Shabdanushasan.
पदाधिकारी
Office-bearers
Office-bearers
पदाधिकारी
हिंदी के और भारतीय भाषाओं के उद्भट विद्वान् और साहित्यकार इसके पदाधिकारी रहे, जैसे—
Eminent scholars and writers of Hindi and the Indian languages have been among its office-bearers, including:
- देवकीनंदन खत्री
- मैथिलीशरण गुप्त
- जयशंकर प्रसाद
- सुमित्रानंद पन्त
- हरिवंशराय बच्चन
- रामधारी सिंह ‘दिनकर’
- उमाशंकर जोशी
- अमृतलाल नागर
- बाबुराव विष्णु पराड़कर
- यशपाल
- ए.पी. मैकडॉनल
- प्रोफेसर टूची
- प्रोफ़ेसर नॉर्मन ब्राउन
- डॉक्टर भगवानदास
- अम्बिकाप्रसाद वाजपेयी
- शिवपूजन सहाय
- हरेकृष्ण मेहताब
- नलिनीमोहन सान्याल
- सुनीतिकुमार चटर्जी
- जगन्नाथदास ‘रत्नाकर’
- डॉक्टर वासुदेवशरण अग्रवाल
- श्री नाग नागप्पा
- श्री सत्यनारायण
- श्रीनारायण चतुर्वेदी
- पीताम्बरदत्त बड़थ्वाल
- हरिकेशव घोष
- पंडित लोचनप्रसाद पांडेय
- प्रोफ़ेसर ए. वारान्निकोव
- राहुल सांकृत्यायन
- सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’
- पंडित परशुराम चतुर्वेदी
- श्री द्वारकाप्रसाद मिश्र
- सेठ गोविंददास
- श्री नन्ददुलारे वाजपेयी
- प्रोफ़ेसर गुरमुख निहाल सिंह
- डॉक्टर मोतीचन्द्र
- शिवप्रसाद गुप्त
- डॉक्टर नगेंद्र
- श्री रामेश्वर शुक्ल ‘अंचल’
- प्रोफ़ेसर हरेकृष्ण अवस्थी
- केशवप्रसाद मिश्र
- डॉक्टर रघुवीर प्रसाद
- सीतामऊ
- योइची
- जे. सौ. सेरेआको
- सी. डब्ल्यू. डेवी
- सी.जे. नेपियर
- कुँवर सुरेश सिंह
- त्रिलोचन शास्त्री
- जॉन वाल्टन पीस
- डॉक्टर ए.टी. अल्विन
- आर.एस. मेक्ग्रेगर
- आर. क्लाउडीन
- प्रोफ़ेसर लिक्फिडलिन
- साराकोलेन
- टी. जिन. आटोमेवे
- ग्रेजेव वी.जे. प्लासा
- Devkinandan Khatri
- Maithilisharan Gupt
- Jaishankar Prasad
- Sumitranandan Pant
- Harivansh Rai Bachchan
- Ramdhari Singh ‘Dinkar’
- Umashankar Joshi
- Amritlal Nagar
- Baburao Vishnu Paradkar
- Yashpal
- A. P. Macdonell
- Professor Tucci
- Professor Norman Brown
- Dr Bhagwan Das
- Ambikaprasad Vajpeyi
- Shivpujan Sahay
- Harekrushna Mahtab
- Nalinimohan Sanyal
- Suniti Kumar Chatterji
- Jagannathdas ‘Ratnakar’
- Dr Vasudevsharan Agrawal
- Shri Nag Nagappa
- Shri Satyanarayan
- Shrinarayan Chaturvedi
- Pitambardatt Barthwal
- Harikeshav Ghosh
- Pandit Lochanprasad Pandey
- Professor A. Barannikov
- Rahul Sankrityayan
- Suryakant Tripathi ‘Nirala’
- Pandit Parshuram Chaturvedi
- Shri Dwarkaprasad Mishra
- Seth Govind Das
- Shri Nanddulare Vajpeyi
- Professor Gurmukh Nihal Singh
- Dr Motichandra
- Shivprasad Gupt
- Dr Nagendra
- Shri Rameshwar Shukla ‘Anchal’
- Professor Harekrishna Awasthi
- Keshavprasad Mishra
- Dr Raghuvir Prasad
- Sitamau
- Yoichi
- J. S. Sereako
- C. W. Davy
- C. J. Napier
- Kunwar Suresh Singh
- Trilochan Shastri
- John Walton Peace
- Dr A. T. Alvin
- R. S. McGregor
- R. Claudine
- Professor Lichfidlin
- Sarakolen
- T. Jin Atomeve
- Grejev V. J. Plasa
शताब्दी समारोह
Centenaries
Centenaries
शताब्दी समारोह
सभा ने अपनी स्थापना से लेकर पचास के दशक तक हिंदी के प्रचार एवं प्रसार के लिए उत्सव किये और हिंदी की महान विभूतियों की शताब्दी उसने राष्ट्रीय स्तर पर मनाई, जिनमें कुछ के नाम इस प्रकार हैं :
From its founding until the 1950s the Sabha held festivals for the spread of Hindi, and it marked at the national level the centenaries of great figures of Hindi, among them:
- जगन्नाथ दास ‘रत्नाकर’
- आचार्य महावीरप्रसाद द्विवेदी
- बाबू श्यामसुंदर दास
- पद्मसिंह शर्मा
- आचार्य नरेंद्रदेव
- डॉक्टर संपूर्णानंद
- आचार्य रामचंद्र शुक्ल
- मैथिलीशरण गुप्त
- जयशंकर ‘प्रसाद’
- कृष्णदेवप्रसाद गौड़ ‘बेढब बनारसी’
- Jagannathdas ‘Ratnakar’
- Acharya Mahavirprasad Dwivedi
- Babu Shyamsundar Das
- Padmasingh Sharma
- Acharya Narendra Dev
- Dr Sampurnanand
- Acharya Ramchandra Shukla
- Maithilisharan Gupt
- Jaishankar ‘Prasad’
- Krishnadevprasad Gaur ‘Bedhab Banarasi’
परंपरा की निरंतरताThe work continues
सभा : अब और आगेThe Sabha, now and next The Sabha, Now & Nextसभा : अब और आगे
एक लंबे अंतराल तक निष्क्रियता के पश्चात रंगकर्मी व्योमेश शुक्ल ने सभा की कमान सँभाली। उनके प्रधानमंत्रित्व में सभा का ज्ञानकार्य फिर गतिमान है — संरक्षण, प्रकाशन, प्रदर्शनी और लोक-जीवन में।
After a long period of inactivity, the theatre artist Vyomesh Shukla took charge of the Sabha. Under his tenure as Pradhanmantri, its work of knowledge is moving again, in conservation, publishing, exhibitions and public life.